फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'किसी पत्रकार ने थाने में की वीडियोग्राफी तो दर्ज करें रिपोर्ट', सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या का ऑडियो वायरल

Tue, 03 Mar 2026 12:32 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सौम्या अस्थाना अपने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कह रही हैं कि अगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो थानेदार से मैं खुद बात करूंगी। ऑडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई देते कहा कि उनके कहने का ये मतलब नहीं था।
विज्ञापन
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना। ऑडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह अपने अधीनस्थों को पत्रकारों के थाने में वीडियोग्राफी करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देशित कर रही हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद सीओ ने सफाई दी है कि उन्होंने पत्रकारों पर प्राथमिकी के लिए नहीं कहा। उन्होंने उन लोगों पर कार्रवाई के लिए कहा था जो पत्रकार नहीं हैं और थाने में आने वाली महिलाओं की वीडियोग्राफी करते हैं।
विज्ञापन

 

सीओ का 26 सेकंड का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कह रही हैं कि सभी थाने ध्यान दें- मेरे किसी भी थाने के अंदर किसी भी पत्रकार द्वारा वीडियोग्राफी की जाती है तो तत्काल मुकदमा लिखवाएं। थाना टीपीनगर में कोई प्रकरण चल रहा है। मैंने उसको बता दिया है कि थाने के गेट पर जो पुलिसकर्मी खड़े होते हैं, उन्हें भी ब्रीफ कर दिया जाए। थाने में किसी पत्रकार द्वारा वीडियोग्राफी नहीं की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो मैं डे अफसर और थानेदार से भी बात करूंगी।
 
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में वह पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कहते हुए सुनाई दे रही हैं। यह ऑडियो किसी पुलिसकर्मी द्वारा ही वायरल किया गया है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। वहीं, ऑडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सीओ ने पत्रकारों को धमकी देने की बात से इन्कार किया है। वहीं, सपा मीडिया सेल के एक्स हैंडल से भी इस ऑडियो को शेयर करते हुए लोकतंत्र के अधिकारों के हनन का आरोप लगाकर सवाल खड़े किए गए हैं।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: स्कूल संचालक पर हमले के आरोपी पीटीआई ने जहर खाकर जाकर जान दी, जेब से मिला ढाई पेज का सुसाइड नोट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें