विद्यालय में झाड़ू लगाती छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी मेरठ का बताया जा रहा है। विद्यालय की लाइब्रेरी में ट्रेनिंग के लिए आए प्रशिक्षुओं के साथ शिक्षामित्र साड़ी में डांस करती दिख रही हैं। शिक्षामित्र का नाम प्रीति जैन बताया जा रहा है। पहले वह एक हिंदी फिल्म के गाने तुझे मिलने मैं आई हाय रातों में... पर खुद डांस करती हैं, उसके बाद वह छात्राओं के साथ ढोल जगीरों दा... पर डांस करती हैं।
एक दूसरे वीडियो में शिक्षामित्र के साथ एक अध्यापक बात करते हुए दिखते हैं और पास ही एक छात्रा झाड़ू लेकर सफाई कर रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र जयप्रकाश सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद इस मामले में उचित कार्यवाई होगी।