फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'दरोगा हूं शादी करोगी', निकाह के बाद हुआ ऐसा खुलासा, उजड़ गई विवाहिता की दुनिया; हैरान कर देगी ये खबर

Tue, 18 Nov 2025 11:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

श्यामनगर की युवती ने खुद को आबकारी विभाग सहारनपुर में दरोगा बताने वाले युवक से शादी कर ली। निकाह के बाद पता चला कि वह तो पहले से ही शादीशुदा है। एसएसपी ने जांच और कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामनगर निवासी एक महिला ने सहारनपुर के आरोपी पर दरोगा बताकर जून 2025 में निकाह करने का आरोप लगाया है। कुछ दिन बाद महिला को जानकारी हुई कि आरोपी दरोगा नहीं है और पहले से शादीशुदा है। विवाहिता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 

महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात एक वर्ष पूर्व सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति (कथित दरोगा) से हुई थी। आरोपी ने उसे आबकारी विभाग में दरोगा के पद पर सहारनपुर में तैनात बताया था। अपने दरोगा होने का एक फर्जी आईकार्ड भी भेजा था। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई और बात शादी तक पहुंच गई। 
 

नौ जून 2025 को उन्होंने मेरठ में एक रिजॉर्ट में निकाह कर लिया। दोनों सहारनपुर में रहने लगे। जुलाई में उसे आरोपी (शौहर) की हरकतों पर कुछ शक हुआ। उसने अपने स्तर से छानबीन की तो पता चला कि वह पहले शादीशुदा है। 
 
विज्ञापन

इस पर उसने पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा तो आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें