पीड़िता के मुताबिक देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने भी अभद्रता और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसके साथ अभद्रता कर थाने से भगा दिया। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
अस्पताल कर्मी ने महिलाओं के सामने की अश्लील हरकत
कचहरी रोड पर एक अस्पताल कर्मचारी ने महिलाओं के सामने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर अभद्रता की गई। महिलाओं और कुछ अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया कि अस्पताल के पास ही एक घर है। इसकी छत पर कुछ महिलाएं धूप में बैठीं थीं। अस्पताल का यह कर्मचारी छत पर आया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिलाओं ने शोर मचाया और अस्पताल से आरोपी कौशलिंदर को निकालकर पीटा। बाद में उसे सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।