दरअसल, इस कॉलोनी की रहने वाली एक युवती की शादी मेडिकल क्षेत्र की ही एक कॉलोनी निवासी एक युवक से दो माह पूर्व हुई थी। लड़की का कहना है कि उसका पति और अन्य ससुराल वाले उसके पिता के द्वारा दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। इसलिए पति ने सुहागरात को ही उसे घर से निकालने का प्लान बनाया। उसने एक खिड़की में मोबाइल छिपाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए और सुहागरात की सुबह ही धमकी दी कि यदि वह अपने पिता से अतिरिक्त दहेज लेकर नहीं आई तो उसे घर से निकाल दिया जाएगा। लड़की ने अपने पिता से बात की तो वह भी हैरान रह गए। दहेज नहीं मिला तो नवविवाहिता को घर से निकाल दिया गया। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में रह रही है।
विवाहिता का कहना है कि डेढ़ माह तक भी जब ससुराल वालों का कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। यह शिकायत करने के एक सप्ताह बाद उसके पति ने उसके फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी। यही नहीं उसे गंदी- गंदी गालियां भी पोस्ट की। सोमवार की सुबह एसपी क्राइम शिवराम यादव से मिली युवती ने बताया कि यदि उसके पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह कुछ भी कर सकती है।
शिवराम यादव ने बताया कि युवती का मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पति के खिलाफ आईटी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/