यूपी के मेरठ शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपने पति और देवर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया।
महिला का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही एक लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने एक दिन धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर अपने भाइयों के हवाले कर दिया। इसके बाद उसके भाइयों ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
यह मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है। महिला ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने परतापुर थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/