उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार को सेना के एक जवान ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि अभी सुसाइड के पीछे की वजह का पता नहीं लग सका है। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बता दें कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे सहारनपुर से दिल्ली को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कैंट स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान जवान ने ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली। प्रत्यदर्शियों के अनुसार जवान ने इतना भी मौका नहीं दिया कि उसे किसी तरह बचा लिया जाता। बताया गया कि जैसे ही ट्रेन चलने को हुई तो वह पटरी पर सिर रखकर लेट गया। जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जवान केतन कुमार सोलंकी गांव अबरामा जिला वलसाड़ गुजरात निवासी 22 इन्फेंट्री डिविजन के सिग्नल रेजीमेंट में तैनात थे।
वहीं जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि जवान के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं रेलवे स्टेशन पहुंचे सेना के जवानों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/