फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाले के किनारे मिला मानव कंकाल, मांस को नोच रहे थे कुत्ते, कटी हुई थी टांगें; पास ही था अजगर का बिल

Tue, 24 Mar 2026 11:39 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सराय काजी गांव के नाले के पास लोगों ने मानव कंकाल को देखा, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि डीएन जांच के बाद पता चलेगा कि शव किसका है। 
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल थाना क्षेत्र में सराय काजी गांव के नाले के पास मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे कुत्तों का झुंड एक मानव कंकाल को नोच रहा था। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कीर्ति पैलेस चौकी से कुछ दूरी पर नाला है। इस नाले की काफी दिन से सफाई नहीं हुई है। नाले के किनारे घास में मंगलवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कुत्ते एक मानव कंकाल को नोच रहे थे। कुत्तों ने कंकाल को बुरी तरह खा लिया था। चेहरे पर थोड़ा मांस बचा था। 
 

कुछ लोगों का कहना था कि इससे पहले शव नाले किनारे पड़ा था। कुत्ते इसे खींचकर बाहर ले आए थे। पैर नहीं होने के कारण लोगों को बच्चे का शव मिलने की आशंका हुई। इसकी सूचना जैसे आसपास में फैली तो लोग मौके पर एकत्रित होने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को टेप लगाकर सील कर दिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच की गई। पुलिस ने आसपास में शव व कंकाल के अवशेष तलाशने का प्रयास किया।
 

अजगर के बिल के पास था शव
छात्र नेता विपिन चपराना ने बताया कि लोगों ने नाले किनारे जहां पहले शव या कंकाल पड़ा देखा था, उसके पास ही अजगर का बिल है। यहां पहले भी अजगर निकलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। इससे यहां गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है। हालांकि शव यहां कैसे आया, यह पुलिस की जांच का विषय है। सराय काजी निवासी ग्रामीण मयंक सैनी ने बताया कि इसी नाले में तीन साल पहले भी एक बच्चे का शव मिला था। उस दौरान भी बच्चे के शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
 
विज्ञापन

डीएनए जांच होगी : सीओ
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि कंकाल नर का है या मादा का, मृतक की आयु कितनी है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हड्डियों की जांच के बाद चलेगा। थाना पुलिस को डीएनए जांच का भी निर्देश दिया है।

ये भी देखें...
UP: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर सफर होगा महंगा, 31 मार्च की आधी रात से बढ़ेगा टोल, जानें कितना देना होगा टैक्स


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें