फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कैसे हारेगा टीबी...हर रोज मिल रहे 42 नए मरीज, इस साल जिले में मिले 6391 मरीज

Mon, 05 Jun 2023 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आमतौर पर टीबी फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन यह दूसरे अंगों जैसे गुर्दे, रीढ़ और मस्तिष्क पर भी असर डालता है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की लगातार कोशिशों के बावजूद टीबी के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
टीबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल 31 मई तक (151 दिन) जिले में टीबी के 6391 नए मरीज मिले हैं। यानी हर रोज करीब 42 मरीज मिलने का औसत है। यह बड़ी संख्या है। निजी चिकित्सालयों में टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन लक्ष्य से भी ज्यादा हो रहा है।

विज्ञापन


आमतौर पर टीबी फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन यह दूसरे अंगों जैसे गुर्दे, रीढ़ और मस्तिष्क पर भी असर डालता है। साल 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

31 मई तक जो 6391 टीबी मरीज मिले हैं। उनमें सरकारी स्तर पर 3642 और निजी चिकित्सालयों में टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन 2749 हैं। इनका विभाग की ओर से उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- महापुरुषों को लेकर विवाद नहीं होना चाहिए

15 मई को मनाए गए निक्षय दिवस पर भी 15 मरीज मिले थे। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी उपचार का प्रावधान है। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी का उपचार चलने तक टीबी मरीज को प्रतिमाह 500 रुपये दिए जाते हैं। 

यह रकम सीधे खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसके अतिरिक्त निक्षय मित्र टीबी से ग्रसित गोद लिए गए मरीजों को पोषण आहार समय-समय पर प्रदान करते हैं। निजी चिकित्सकों के यहां नोटिफिकेशन के लिए डॉक्टर फॉर यू एनजीओ कार्य कर रहा है।

लक्षण हों तो जांच जरूर कराएं
क्षय रोग अधिकारी डॉ. गुलशन राय ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी टीबी के लक्षण नजर आएं तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच अवश्य कराएं, क्योंकि जरा सी लापरवाही से यह बीमारी परिवार, आस-पड़ोस और संपर्क में आने वाले लोगों को हो सकती है। विभाग तो अपने स्तर से टीबी के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन आम जनता को टीबी के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

टीबी के लक्षण
-तीन सप्ताह से अधिक समय तक खांसी होना
-सांस फूलना और सांस लेने में तकलीफ होना
-शाम के दौरान बुखार का बढ़ जाना
-सीने में तेज दर्द होना
-अचानक से वजन का घटना
-भूख में कमी आना
-बलगम के साथ खून आना
-फेफड़ों का संक्रमण होना
-लगातार खांसी आना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें