फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जागृति विहार एक्सटेंशन में आवास विकास के फ्लैट हुए सस्ते, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Wed, 17 Sep 2025 11:08 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ आवास विकास परिषद ने जागृति विहार एक्सटेंशन में फ्लैटों के दाम घटाकर विशेष पंजीकरण योजना शुरू की है। 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। सरकारी कर्मचारी केवल 5% भुगतान पर कब्जा पा सकते हैं।

 

विज्ञापन
यूपी में आवास विकास की कॉलोनियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में आवास एवं विकास परिषद ने जागृति विहार एक्सटेंशन योजना में फ्लैटों के दाम घटाकर एक बार फिर लोगों को राहत दी है। शासन के निर्देश पर ‘विशेष पंजीकरण योजना 3.0’ शुरू की गई है, जिसके तहत खरीदारों को प्राथमिकता के आधार पर फ्लैट चुनने की सुविधा दी गई है।

सरकारी अधिकारी और कर्मचारी केवल 5% राशि का भुगतान करके फ्लैट का कब्जा प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, सामान्य खरीदारों को 60 दिन के भीतर एकमुश्त भुगतान करने पर 5% छूट मिलेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

शहर में हाईवे नेटवर्क, रैपिड रेल और मेट्रो प्रोजेक्ट की तैयारी के चलते प्रॉपर्टी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में जागृति विहार एक्सटेंशन में साढ़े तीन करोड़ रुपये की नौ संपत्तियों का आवंटन किया गया। इसके अलावा शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक का एक भवन 1.70 करोड़ रुपये में ई-नीलामी के जरिए बेचा गया।

माधवपुरम योजना में भी छोटे भूखंडों के लिए हजारों आवेदन आए थे, जिनमें पंजाब और हरियाणा तक के लोग शामिल थे।

विज्ञापन

संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और कहीं से भी आवेदन किया जा सकता है। ये फ्लैट रेरा पंजीकृत हैं, जिनमें अधिक कारपेट एरिया, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और किफायती दाम की सुविधा दी गई है।

आवास विकास परिषद ने जानकारी के लिए आरटीओ रोड स्थित कार्यालय (सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) और टोल फ्री नंबर 1800-180-5333 व 0522-2236803 जारी किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें