फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुजारी बनकर जिस मंदिर में बैठा था 'कासिम', वहां हिंदू संगठन व ग्रामीणों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

Fri, 25 Jul 2025 01:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र के दादरी गांव में फर्जी पुजारी के रूप में मंदिर में बैठने वाले युवक को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई। मंदिर को शुद्ध कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन
मंदिर में जलाभिषेक व हनुमान चालीसा पढ़ते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव स्थित एक मंदिर में उस समय विवाद गहरा गया, जब पता चला कि एक कासिम नामक युवक, जो एक विशेष समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है, नकली पुजारी बनकर मंदिर में बैठा था।

विज्ञापन


यह मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया। हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही के नेतृत्व में दर्जनों संगठनों के कार्यकर्ता और गांव के लोग मंदिर में पहुंचे। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, मंदिर परिसर को शुद्ध किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

यह भी पढ़ें: Meerut: जेल भेजा कासिम उर्फ कृष्णा, छांगुर बाबा से कनेक्शन की होगी जांच, जानें क्यों हो रहा है उस पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस घटना को आस्था से खिलवाड़ बताते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठनों का कहना था कि यह केवल धर्म का अपमान नहीं, बल्कि सांप्रदायिक सद्भाव को भी चुनौती देने की कोशिश है।

मामले में पुलिस द्वारा युवक कासिम से पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल किसी प्रकार के टकराव की स्थिति नहीं है।

प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें