पति पत्नी में विवाद के बाद हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बॉडी बिल्डर पति को बीच सड़क पीटा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने बॉडी बिल्डर पति के साथ सड़क पर मारपीट की। उसके कपड़े फट गए। पति ने भी अपनी फटी हुई शर्ट पत्नी के मुंह पर फेंक दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। विवाद के बाद महिला युवक को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।
सिविल लाइंस क्षेत्र में हुआ हंगामा
बताया जा रहा है कि घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के क्रिकेट ग्राउंड रोड की है। पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहे विवाद के बीच सड़क पर हुए इस हंगामे का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है।