आतंकी इनपुट को देखते हुए 26 जनवरी तक कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। मेरठ सहित पश्चिमी यूपी में सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी पश्चिमी यूपी के जिलों में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
रविवार को क्राइम मीटिंग में डीआईजी ने सभी एडिशनल एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश दिए। वहीं जोन और रेंज स्तर पर सतर्कता बरतने को कहा गया है। डीआईजी ने एहतियात के तौर पर सार्वजनिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अतिरिक्त संख्या में पुलिस फोर्स लगाने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी के साथ आरएएफ का भी सहयोग रहेगा।