फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: मेरठ में बारिश के बीच तेजी से जलाभिषेक, औघड़नाथ मंदिर में 10 बजे खत्म हुई कांवड़ियों की लाइन

Tue, 11 Aug 2026 10:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सदर स्थित ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में तेज बारिश का असर कांवड़ यात्रा पर भी दिखाई दिया। सुबह जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की लंबी कतार लगी थी, लेकिन बारिश तेज होने के बाद शिवभक्तों ने तेजी से जलाभिषेक किया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
मेरठ औघड़नाथ मंदिर में लगी श्रद्ालुओं की लाइनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सदर स्थित ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में मंगलवार को तेज बारिश के बीच कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सुबह से बारिश शुरू होने के कारण मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ियों की आवाजाही पर भी इसका असर पड़ा।

विज्ञापन


सुबह मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की लंबी कतार लगी थी। बारिश तेज होने के बाद शिवभक्तों ने बिना ज्यादा देर रुके तेजी से जलाभिषेक किया और अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे।


यह भी पढ़ें: West UP Weather: महाशिवरात्रि की सुबह मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत; कई जगह जलभराव

विज्ञापन

10 बजे तक खत्म हो गई कांवड़ियों की लाइन
बारिश के कारण कांवड़ियों ने मंदिर में ज्यादा देर रुकने के बजाय जल्द जलाभिषेक किया। इसका असर मंदिर परिसर में साफ दिखाई दिया। सुबह करीब 10 बजे तक जलाभिषेक के लिए लगी कांवड़ियों की लाइन पूरी तरह खत्म हो गई। जहां सुबह मंदिर में कतार नजर आ रही थी, वहीं 10 बजे के बाद परिसर काफी खाली दिखाई दिया। सामान्य दिनों की अपेक्षा मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन

बारिश में भी नहीं डिगी शिवभक्तों की आस्था
तेज बारिश के बावजूद कांवड़िए मंदिर पहुंचे और भीगते हुए भगवान शिव को गंगाजल अर्पित किया। जलाभिषेक के बाद अधिकांश कांवड़िए बिना रुके अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

आम श्रद्धालुओं की संख्या भी रही कम
बारिश का असर आम श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी पड़ा। तेज बारिश के कारण आम श्रद्धालु कम संख्या में मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ काफी कम रही। सुबह करीब 10 बजे के बाद मंदिर परिसर में न तो कांवड़ियों की लाइन दिखाई दी और न ही श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें