फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली वैक्सीन, जिले में कल नहीं होगा टीकाकरण

Tue, 29 Jun 2021 08:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एक जुलाई से करीब सवा चार सौ से ज्यादा बूथों पर टीका लगाए जाने की तैयारी है। एक माह में करीब 14 लाख लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन नहीं मिली है, जिस कारण बुधवार को होने वाला टीकाकरण नहीं होगा। ऐसा पिछले करीब 4 माह में पहली बार है जब टीकाकरण बिल्कुल नहीं होगा। पिछले 4 माह में रविवार को छोड़कर हर रोज टीकाकरण किया जा रहा था।

विज्ञापन


वैक्सीन न आने के कारण स्लॉट भी नहीं डाले गए हैं। पिछले एक सप्ताह से वैक्सीन की किल्लत के चलते एक-एक दिन के स्लॉट डाले जा रहे थे। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन का कहना है कि एक जुलाई से बड़े स्तर पर टीकाकरण का अभियान चलाया जाना है।

मेरठ स्वास्थ्य विभाग अपने हिस्से की वैक्सीन पूरी इस्तेमाल कर चुका है, इसलिए वैक्सीन नहीं मिली है। अब उम्मीद है कि बुधवार को वैक्सीन आएगी जिसका इस्तेमाल एक जुलाई से होने वाले टीकाकरण के महा अभियान में किया जाएगा। एक जुलाई से करीब सवा चार सौ से ज्यादा बूथों पर टीका लगाए जाने की तैयारी है। एक माह में करीब 14 लाख लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें