फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: साधु की हत्या से गांव में सनसनी, परिवार में मचा कोहराम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 29 Jun 2021 04:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यहां एक साधु की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेरठ: लोगों से जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव बढ़ला कैथवाड़ा में एक साधु की हत्या कर दी गई। वहीं साधु की हत्या से गांव में सनसनी फैल हो गई है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव के ही एक मंदिर पर चंद्रपाल (50 वर्ष) साधु बनकर रहता था। बताया गया कि सोमवार रात में साधु ने कुछ लोगों के साथ मिलकर शराब पी थी। इस दौरान उनका आपस में झगड़ा हो गया और फिर साधु की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने मंदिर के पास साधु का शव पड़ा देखा तो अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने साधु के परिजनों को सूचना दी।

बताया गया कि साधु अविवाहित थे और उनके पास गांव के लोग आते-जाते रहते थे। वहीं मंगलवार सुबह उनके परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवारों ने जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें