फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्कूल में छात्रों को मुर्गा बनाकर सजा देना पड़ा महंगा, आरोपी प्रधानाध्यापक को किया गया निलंबित

Wed, 18 Feb 2026 10:48 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना क्षेत्र के अमरौली उर्फ बड़ा गांव के सरकारी स्कूल में छात्रों को मुर्गा बनाने के वायरल वीडियो के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह को निलंबित कर जांच बैठा दी है।

विज्ञापन
छात्राें को दी सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना क्षेत्र के अमरौली उर्फ बड़ा गांव स्थित सरकारी स्कूल में छात्रों को मुर्गा बनाकर सजा देने का मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय खोड दयालपुर से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में छात्रों को मुर्गा बनाया गया था, जबकि छात्राओं को हाथ ऊपर कराकर खड़ा किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।

यह भी पढ़ें: West UP Weather Update: आसमान में छाए काले बादल, बूंदाबांदी से बदला मौसम, तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट 
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई में योग कराने की कही थी बात
इंचार्ज अध्यापक गोविंद सिंह ने अपने बचाव में इसे सजा न बताकर योग कराने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गांव के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, स्कूल का टैबलेट ले जाने, धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप भी लगाए थे।

जांच में छात्रों ने लगाए पिटाई के आरोप
खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में छात्रों ने बताया कि स्कूल ड्रेस पहनकर न आने पर अध्यापक ने छड़ी से पिटाई की। साथ ही छात्रों को मुर्गा बनाया गया और छात्राओं को हाथ ऊपर कराकर दंडित किया गया।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन
जांच में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा-17 का उल्लंघन पाया गया, जिसमें छात्रों को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देना प्रतिबंधित है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी हस्तिनापुर कमल राज को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें