फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : हस्तिनापुर में अवैध तरीके से ग्रामीणों के दर्जनों खातों से लाखों रुपये निकाले, हंगामा

Mon, 05 Apr 2021 01:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
villagers - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ के हस्तिनापुर में भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों के दर्जनों बैंक खातों से अवैध रूप से लाखों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारतीय स्टेट बैंक की मिनी शाखा संचालक ने दर्जनों ग्रामीणों के खातों में फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। ग्रामीणों ने सोमवार को बैंक पर एकत्र होकर हंगामा किया ।
विज्ञापन


मामला क्षेत्र के गांव सैफपुर करमचंदपुर का है। जहां पर हस्तिनापुर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मौजूद है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में मिनी शाखा संचालक अंगूठे के फिंगरप्रिंट लेकर उन्हें रकम देने कुछ देर में देने की बात कहता था और बाद में कह देता था कि इस समय कैश नहीं है, शाम को ले लेना शाम तक आ जाएगा। उसके बाद वह उन्हें कैश नहीं देता था ऐसे करते करते उसने लगभग दो दर्जन ग्रामीणों को अपना निशाना बनाया।

 
विज्ञापन

आरोप है कि उनके खातों से लगभग 2 लाख 77 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एक नहीं दर्जनों बार हस्तिनापुर शाखा प्रबंधक से शिकायत की लेकिन थाना पुलिस से की, उसके बाद उपजिलाधिकारी से भी शिकायत की परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ।

जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को सैकड़ों मजदूर युवक और महिलाएं ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भारतीय स्टेट बैंक पर पहुंचे जहां पर पहुंच कर उन्होंने स्टेट बैंक के बाहर ताला लगा दिया। बैंक का सभी कार्य को ठप कर दिया। जिसके बाद बैंक में आए लोग अंदर ही रह गए और बाहर वाले बाहर ही रह गए।

ग्रामीण महिलाओं बैंक के बाहर मेन गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गई और जमकर हंगामा किया। बैंक कर्मचारी ने ताला खोलने के लिए धरने पर बैठी महिलाओं से आग्रह किया परंतु ग्रामीण महिला और ग्रामीणों ने ताला खोलने से मना कर दिया। जिससे ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं कुछ लोग वापस लौट गए। उनकी मांग थी कि जब तक उनके पैसे वापस नहीं मिल जाते तब तक वह बैंक का ताला नहीं खोलेंगे।

शाखा प्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मिनी शाखा चलाने वाले दो युवकों ने यह गड़बड़ी की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है वहीं उच्च अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है शुक्रवार तक पैसा वापिस है दिलाने के लिए कहा गया था। वही इस शाखा को बंद कर दिया गया है ग्रामीणों को उनका पैसा वापस दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें