सेवानिवृत्त सूबेदार को 18 माह में धन दोगुना करने का झांसा देकर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने 11.83 लाख रुपये हड़प लिए। अब रकम मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गंगानगर की अलकनंदा धाम कॉलोनी निवासी जयबीर सिंह थल सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। नौकरी के दौरान उनकी जान पहचान राजस्थान के सीकर जिले के गुंगारा गांव निवासी संजय कुमार से हुई थी। उसने बताया था कि उसके कुछ रिश्तेदार नेक्सा एवरग्रीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं। यह कंपनी अहमदाबाद गुजरात के धौलेरा में कई हजार करोड़ में स्मार्ट सिटी बना रही है।