फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना लूटकांड: पिता-पुत्र समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार, अब खुलेगा राज कैसे दिया था वारदात को अंजाम

Sat, 09 Mar 2019 05:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोना लूटकांड मामले में मेरठ पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि तीनों लुटेरे पिता-पुत्र हैं। इनके खिलाफ पहले भी लूट के कई मामले दर्ज है। पुलिस ने इनके पास से 500 ग्राम सोना व दो कार, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


वहीं एसएसपी नितिन तिवारी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी है। थाना लालकुर्ती पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर भी बरामद किए हैं। हालांकि इससे पहले भी पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

यह था पूरा मामला
बेगमपुल स्थिम मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में बदमाशों ने 21 फरवरी को दस किलो सोना लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बीते शुक्रवार को तीन आरोपियों सुशील दादरी, भगत सिंह और दीपक कुमार से चार किलो सोना बरामद किया था तो रविवार को मयंक व विशाल कौशिक निवासी कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। छह किलो सोना बरामद करने के लिए मंगलवार को एसटीएफ मेरठ आरोपी मयंक को साथ लेकर पानीपत पहुंची थी। जहां से विशाल मेगामार्ट स्टोर के मैनेजर बेअंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने एक आरोपी की निशानदेही पर यह कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण का शोर मचा
एसटीएफ की टीम ने डिपार्टमेंट स्टोर के मैनेजर बेअंत सिंह को हिरासत में लिया तो इस दौरान लोगों ने बदमाशों द्वारा बेअंत का अपहरण करने का शोर मचा दिया। दरअसल एसटीएफ की टीम सादे कपड़ों में थी। इसकी जानकारी पर बेअंत के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की एसटीएफ की टीम से भिड़ंत हो गई। लेकिन टीम बेअंत को मेरठ ले आई।

अधिकारियों के अनुसार बेअंत सिंह सोना लूट कांड के आरोपी विपुल निवासी वैष्णो धाम कॉलोनी कंकरखेड़ा का बहनोई है। जांच में सामने आया कि मेरठ से फरार होने के बाद विपुल बेअंत के पास पानीपत में रुका था। आरोपियों से पूछताछ के बाद यह पता चला तो पानीपत में छापा मारा गया। वहीं, बेअंत के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें