फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी का झांसा देकर एमए की छात्रा से दुष्कर्म, अब कहीं और तय किया रिश्ता, थाने पहुंची पीड़िता

Wed, 22 Nov 2023 09:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ सिविल लाइन थाना पहुंची एक युवती ने हापुड़ निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर युवक की शादी रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ में शादी का झांसा देकर हापुड़ के युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। परिवार के लोगों ने युवक का रिश्ता कहीं और तय कर दिया है। युवती ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर युवक की शादी रुकवाने की मांग की।

विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि 2019 में वह शहर के एक कॉलेज से एमए की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात हापुड़ निवासी युवक से हुई। दोनों की दोस्ती हो गई और फिर एक-दूसरे से मिलना शुरू हो गया। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें: Ganga Snaan 2023: गंगा किनारे बसने लगी तंबुओं की नगरी, स्नान मेले की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा 
विज्ञापन

आरोप है कि सूरजकुंड स्थित एक होटल में ले जाकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तीन महीने से युवक के व्यवहार में परिवर्तन आ गया। फोन पर बात नहीं करता। जानकारी हुई कि वह दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है।

उसने युवक से संपर्क किया, लेकिन वह अभद्रता करने लगा। परिवार तक से बात की लेकिन वह भी अपनाने से इन्कार कर रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस ने युवक से फोन पर बात की तो उसने बताया कि मामला कोर्ट में चला गया है। यह सुनने के बाद पुलिस ने युवती की मदद करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें