फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवती का मामला: परिवार का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता की इंस्पेक्टर से तीखी झड़प

Fri, 22 Nov 2019 06:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा नेता विनीत शारदा और इंस्पेक्टर के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में व्यापारी की अपह्त बेटी के मामले में शुक्रवार को भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार का हाल जानने उनके घर पहुंचे। इस दौरान वहां विनीत शारदा की पुलिस की कार्रवाई को लेकर इंस्पेक्टर से तीखी झड़प हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद मामला यहां तक बढ़ गया कि इंस्पेक्टर विनीत शारदा के रवैये की शिकायत एसएसपी से करने की बात कहकर वहां से उठकर चले गए।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में गूंजा अपहृत युवती का मामला, फिर भी नहीं टूटी अफसरों की नींद, पिता ने लगाई थी गुहार

ये है मामला
कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक व्यापारी की बेटी का आठ नवंबर को अपहरण हो गया था। लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। परिजनों ने नदीम खान नाम के युवक पर अपहरण का आरोप लगाया। मूल रूप से पाकिस्तान निवासी नदीम वर्तमान में सऊदी अरब में रहना बताया गया। शुरुआत में पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। लेकिन जब यह प्रकरण दिल्ली और लखनऊ तक पहुंचा तो पुलिस सक्रिय हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर का कहना है कि नौ नवंबर को गुमशुदगी दर्ज हुई थी। युवती नदीम नाम के युवक से फेसबुक पर चैटिंग करती थी। युवती अपना पासपोर्ट, अन्य कागजात व सात हजार रुपये लेकर गई है। यदि युवती को कोई बहला फुसलाकर ले जाता तो पुलिस अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करती।

वहीं युवती के पिता का कहना है कि उसे लव जिहाद में फंसाया गया है। बेटी दुबई में है या अन्य किसी देश में। सांसद द्वारा लोकसभा में मामला उठाने के बाद उन्हें उम्मीद है कि बेटी को विदेश से लाया जाएगा। परिजनों ने बताया कि वह मेरठ आ रहे डीजीपी के सामने भी मामले को उठाएंगे। डीजीपी को बताएंगे कि थाना पुलिस ने कितनी लापरवाही की है। पुलिस ने अपहरण का केस तक दर्ज नहीं किया। सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की है। परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस शुरू से ही लापरवाही बरत रही है, जबकि दुबई दूतावास से अधिकारी लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें