लोकसभा में गूंजा अपह्त युवती का मामला
- फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा क्षेत्र की युवती नदीम नाम के युवक से फेसबुक और इंस्टाग्राम से जुड़ी थी। युवती का पासपोर्ट इसी चार नवंबर को बना था। आठ नवंबर को युवती घर से निकली थी। लेकिन लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि युवती की अंतिम लोकेशन दिल्ली एयरपोर्ट थी और वह आठ नवंबर की रात को दुबई पहुंच गई थी। 17 नवंबर को युवती के पिता ने पीएमओ, विदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय और मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बेटी को दुबई से लाने की गुहार लगाई थी। 18 नवंबर को कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया (सीजीआई) दुबई की तरफ से युवती के पिता को ट्वीट कर कहा गया कि आपकी बेटी को ढूंढने के लिए हमने दुबई की एजेंसियों से बात की है। दुबई में भारतीय दूतावास के अफसरों ने भी नदीम के पते की जानकारी ली है। गुरुवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मामले को संसद में उठाकर सरकार से युवती को बरामद कराने की मांग की थी।