जानकारी के अनुसार श्रद्धापुरी निवासी एक युवती ने गुरुवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पिछले दो महीने से उसके नंबर पर पाकिस्तान से लगातार एक युवक के द्वारा कॉल व मैसेज आ रहे हैं। शुरुआत में तो युवती ने मैसेज पर ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद पाकिस्तानी युवक धमकी देने लगा। युवती ने परिजनों को यह बात बताई।
पीड़ित युवती ने आरोपी का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया, लेकिन पीड़िता का आरोप है की लगभग दो महीने से आरोपी ने आठ से अधिक नंबरों से मैसेज व कॉल कर परेशान कर दिया है। आरोपी युवक खुद को लाहौर का रहने वाला बता रहा है। वहीं आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
आरोपी की धमकियों के कारण पूरा परिवार दहशत में आ गया है। गुरुवार रात पीड़िता ने परिजनों संग थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सर्विलांस टीम को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।