फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सुबह कमरे से बाहर न आई भतीजी, चाचा-चाची ने झांका तो पंखे से लटका था शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 17 Jan 2024 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के गांव नंगला चांद में एक युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवती का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। वहीं मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
युवती की मौत के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के नंगला चांद गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह उठकर जब परिजनो ने देखा तो दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन


आत्महत्या करने वाली युवती डाॅली उम्र 19 वर्ष थी। वह नंगला चांद गांव मे अपने चाचा व चाची के पास रहती थी, जबकि उसके माता पिता बाहर रहकर काम करते हैं। परिजनों के अनुसार  डाॅली प्रतिदिन के तरह सुबह उठ जाती थी। 

बुधवार को कमरे का दरवाजा नही खुला तो उन्होने कमरे को खुलवाना चाहा लेकिन अंदर से कुंडी  लगी थी। गेट न खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर डाॅली का शव पंखे से लटका हुआ मिला। उसके गले मे साड़ी का पल्ला बंधा हुआ था। शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर फांसी लगाकर हत्या करने को आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें