मेरठ महानगर में सफाई व्यवस्था चौपट देखकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने रात में कूड़ा उठाने और सफाई कराने का अभियान चलवाने का निर्णय लिया है। अपर नगर आयुक्त और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि दो दिन में अभियान चलाना सुनिश्चित कर लें। वार्डों में अवैध डेयरी का गोबर नालों में बहाया जा रहा है, जिसको तुरंत रोका जाए। जुर्माना लगाए और कार्रवाई भी करें। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात भी कही।
नगर आयुक्त ने बताया कि चार-पांच दिन से लगातार शहर का निरीक्षण कर रहा हूं। कई जगह पर गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षकों को चेतावनी भी दी। नालों में गंदगी बहुत है। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए रात में अभियान चलाने का निर्णय लिया है।