फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर शाहरुख, चोरी की कई घटनाओं का खुलासा

Tue, 23 Sep 2025 11:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर शाहरुख को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, शाहरुख पर जनपद के विभिन्न थानों में लूट और चोरी के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं और वह कई चोरी की घटनाओं में वांछित था।

विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि सोमवार देर रात इंचौली थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से खरदौनी कट पर चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बाइक सवार ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे शाहरुख के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा महानगर पदाधिकारी गांवों में उतरे, एमएलसी व पंचायत चुनाव प्रचार में जुटी पार्टी

विज्ञापन

शाहरुख के खिलाफ कई मुकदमे हैं दर्ज, ये हुआ बरामद
पुलिस ने शाहरुख की पहचान ग्राम उलखपुर, थाना इंचौली निवासी अख्तर के पुत्र के रूप में की है। उसके कब्जे से एक तमंचा और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल शाहरुख को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शाहरुख थाना इंचौली में दर्ज तीन चोरी के मामलों में वांछित था।
विज्ञापन

6 जुलाई की चोरी की घटना का खुलासा
पुलिस पूछताछ में शाहरुख ने 6 जुलाई की रात को रवीश चौहान के घर में घुसकर मोबाइल, कुंडल और नकदी चोरी करने की बात कबूली है। रवीश चौहान ग्राम नंगली ईशा, मेरठ के निवासी हैं। शाहरुख ने अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और शाहरुख के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत का माहौल पैदा हुआ है और पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

गैंगस्टर शाहरुख की गिरफ्तारी से मेरठ में अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का प्रमाण है। पुलिस ने शाहरुख के खिलाफ दर्ज मामलों की गहनता से जांच कर रही है और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इस घटना ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि पुलिस अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शने वाली नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें