पुलिस ने किया बरामद, सुरक्षा का जताया खतरा
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती को बरामद कर लिया और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया। दोनों ने कोर्ट मैरिज के दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि वह साथ रहना चाहते हैं और परिवार से सुरक्षा का खतरा है।
युवती को फिलहाल नारी निकेतन भेजा गया है, जबकि तीन बच्चों वाले व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं और कोर्ट मैरिज वैध है। यदि आरोपी की पूर्व पत्नी शिकायत करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।