बुधवार को तीनों जोगेंद्र के घर पर मौजूद थे, जहां पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान सौरव ने उज्जवल के पेट में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
उज्जवल की हत्या के बाद थाने के बाहर जाम लगाते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरफ्तारी और मुठभेड़
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को रानी नगला मोड़ से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
उज्जवल की हत्या के बाद थाने के बाहर जाम लगाते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सौरव को हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद करने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने उप निरीक्षक संदीप सिंह की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सौरव के बाएं पैर में घुटने से नीचे गोली लगी। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।