गर्लफ्रेंड से बात करने पर एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना यूपी के मेरठ जिले की है।
पुलिस के अनुसार सद्दीकनगर निवासी उमर, फजल और मोइन आपस में दोस्त बताए गए। एक माह पहले फजल ने उमर को अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते देख लिया था। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद रहे मोइन ने दोनों को शांत करा दिया।
इसके बाद उमर और फजल में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी दौरान मोइन का भी उमर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुरुवार शाम उमर घर से एक शादी समारोह के लिए निकला था। रास्ते में फजल और मोइन ने उसे रोक लिया। जैसे ही उन्होंने उमर को डराने का प्रयास किया, तमंचे से गोली चल गई और उमर के सीने में जा लगी।