फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा हत्याकांड में खुलासा: साथ बैठकर शराब पी, फिर सिर में बोतल मारकर की हत्या, दूसरी बीयर बनी विवाद की वजह

Sat, 18 Jul 2026 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र में बीयर की बोतल खरीदने को लेकर हुए विवाद में युवक कृष्ण त्यागी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके दोस्त हर्ष उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टूटी कांच की बोतल बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी दोस्त हर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपीनगर थाना पुलिस ने देवलोक कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय कृष्ण त्यागी की हत्या का खुलासा करते हुए उसके दोस्त हर्ष उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच बीयर की बोतल खरीदने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


कहासुनी के बाद आरोपी ने पास पड़ी टूटी हुई बीयर की कांच की बोतल से कृष्ण के पेट पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कृष्ण की बाद में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घटना को हादसा दिखाने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें: UP: मालखाने के हथियारों की रिश्तेदारों के साथ तस्करी का खेल, हेड मोहर्रिर का राज खुलते ही महकमे में हड़कंप

विज्ञापन

पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर बढ़ा विवाद
दिल्ली रोड स्थित देवलोक कॉलोनी निवासी आकाश त्यागी ने टीपीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई कृष्ण त्यागी 12 जुलाई को हर्ष उर्फ गोलू के बुलाने पर घर से निकला था। रास्ते में दोनों को अंकुर मिल गया। इसके बाद तीनों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खाने के लिए पूठा चले गए।

वापस लौटते समय पूठा के पास उनकी बाइक गिर गई। इस बात को लेकर आरोपी और कृष्ण के बीच कहासुनी हुई और आरोपी ने कृष्ण को गाली दे दी। इसके बाद दोनों देवलोक कॉलोनी लौट आए, जबकि अंकुर अपने घर चला गया।

बीयर की बोतल को लेकर दोबारा हुई कहासुनी
पुलिस के अनुसार, देवलोक कॉलोनी पहुंचने के बाद कृष्ण ने हर्ष से एक बीयर की बोतल खरीदने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में हर्ष ने पास पड़ी टूटी हुई बीयर की कांच की बोतल उठाकर कृष्ण के पेट में वार कर दिया।

हमले में कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ने अपने एक साथी को उसके घायल अवस्था में पड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और कृष्ण को घर ले आए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोपी दोस्त हर्ष - फोटो : अमर उजाला
हत्या में प्रयुक्त टूटी बोतल बरामद
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी हर्ष उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टूटी हुई कांच की बीयर की बोतल भी बरामद की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें