फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद हादसा: एक साथ जलीं चार चिताएं, हर आंख हुई नम; कुशावली में मातम

Sat, 10 Oct 2026 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

देवबंद सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कुशावली के चार श्रद्धालुओं का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। एक साथ चार चिताएं जलने पर पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन
एक साथ जलीं चार चिताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव में शनिवार को ऐसा दर्दनाक मंजर दिखा, जिसे ग्रामीण शायद ही कभी भुला सकें। सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चार श्रद्धालुओं का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


एक साथ चार चिताएं जलीं तो पूरा गांव शोक में डूब गया। मां शाकुंभरी देवी की ज्योत लेकर सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे परिवारों को अपनों की अर्थियां उठानी पड़ीं। अंतिम विदाई के समय परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
 

किसी ने बेटा खोया, किसी के सिर से उठा पिता का साया

जिन घरों में अपनों के लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां अब मातम पसरा है। हादसे ने किसी परिवार से जवान बेटा छीन लिया तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया। किसी मां की गोद सूनी हो गई तो किसी पत्नी का जीवनसाथी हमेशा के लिए बिछड़ गया। अंतिम संस्कार के दौरान परिजन अपने आंसू नहीं रोक सके। उन्हें बिलखता देख वहां मौजूद ग्रामीणों और रिश्तेदारों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन
Trending Videos

देवबंद हादसा एक साथ जलीं कर चिताएं - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर
देवबंद में हुए हादसे की खबर मिलते ही कुशावली में शोक छा गया था। शनिवार को चारों श्रद्धालुओं के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग शामिल हुए। गांव के लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाते रहे। अपनों को खोने का दर्द परिवारों के चेहरों और आंसुओं में साफ झलक रहा था। गांव में हर तरफ गम का माहौल बना हुआ है।
 
संगीत सोम समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बंधाया ढांढस
पूर्व विधायक संगीत सोम सुबह से ही पीड़ित परिवारों के बीच रहे और उन्हें सांत्वना दी। वह अंतिम संस्कार में भी मौजूद रहे। इससे पहले एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, जिलाधिकारी वीके सिंह, एसडीएम उदित नारायण सेंगर, तहसीलदार योगेश चंद, सीओ आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह और सपा विधायक अतुल ने भी पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

एक साथ जलीं चार चिताएं - फोटो : अमर उजाला
चार चिताओं के साथ गांव ने दी अंतिम विदाई
कुशावली ने एक साथ अपने चार लोगों को अंतिम विदाई दी। श्रद्धालु मां शाकुंभरी देवी की ज्योत लेकर घर लौट रहे थे, लेकिन देवबंद के पास हुए सड़क हादसे ने परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। अंतिम संस्कार के बाद भी गांव में शोक का माहौल है और अपनों को खोने वाले परिवारों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें