फावड़े के वार से लहुलूहान, अस्पताल में 30 टांके
हमले के दौरान आकाश उर्फ पिंकू ने फावड़े से कृष्णपाल के सिर पर कई वार किए, जिससे वे खून से लथपथ होकर गिर पड़े। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सिर में करीब 30 टांके लगाए गए।
एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी आकाश उर्फ पिंकू को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल फावड़ा बरामद कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।