फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने कराया फर्जी मुकदमा, इंसाफ चाहिए', भाकियू ने थाना घेरा, जबरदस्त हंगामा

Thu, 16 Oct 2025 12:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व विधायक ने अपने पड़ोसी किसान पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। वे इस घटना की सीसीटीवी फुटेज दिखाएं, नहीं तो पुलिस तत्काल मुकदमा वापस ले। 
विज्ञापन
रोहटा थाने पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। रोहटा थाने का घेराव कर किसान पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की। साथ ही पुलिस और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह करीब पांच बजे दर्जनों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर रोहटा थाने पहुंचे। थाने के गेट के सामने एकत्रित होकर उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि सिवालखास के पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई ने अपने एक सीधे-सादे किसान पड़ोसी पर गलत तरीके से गोलीबारी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि पूर्व विधायक ने पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। 

आक्रोशित किसानों का कहना है कि जब तक पूर्व विधायक द्वारा दर्ज कराया गया फर्जी मुकदमा रद्द नहीं किया जाता, वे धरने पर डटे रहेंगे। उन्होंने पूर्व विधायक से उस गोलीबारी की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किसानों का कहना है कि वे इस फर्जी मुकदमे को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपने साथी किसान के लिए न्याय की मांग करते हैं।


 
विज्ञापन

किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए सीओ सरधना सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये भी देखें...
Meerut: सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला, बचाने आए युवक का हाथ और उसकी पत्नी का पैर तोड़ा    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें