फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व प्रबंधक को जेल भेजा, तीन करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 19 Jan 2026 12:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Crime News: सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में तीन करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पूर्व प्रबंधक अनुज शर्मा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
आरोपी अनुज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में तीन करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पूर्व प्रबंधक अनुज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


लोहियानगर पुलिस ने रविवार को उन्हें को कोर्ट में पेश कर  14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष अमित शर्मा (निवासी आगरा) की शिकायत पर लोहियानगर थाने में पूर्व ट्रस्टी पूर्व प्रबंधक अनुज शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सभी पर ट्रस्ट के तीन करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है।

यह भी पढ़ें: West UP Weather Update: 35 दिन बाद खिली चटक धूप, सर्दी से मिली राहत, इस तारीख से फिर बिगड़ सकता है मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट के गिरीश शर्मा का कहना है कि अनुज के मामा दयानंद शर्मा एनआरआई हैं। उनका पूरा परिवार साउथ अफ्रीका में रहता है। उन्होंने ही सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना दिसंबर 2010 में की थी। उन्होंने अपने बड़े पुत्र गिरीश कुमार शर्मा को प्रेसिडेंट बनाया है।

सारा इंवेस्टमेंट दयानंद शर्मा व उनके परिवार द्वारा किया गया। अनुज और उनके पिता ईश्वर सिंह शर्मा ने एक पैसा भी इसमें इन्वेस्ट नहीं किया। ईश्वर सिंह व उनके पुत्र अनुज शर्मा को स्थानीय व रिश्तेदार होने के कारण ट्रस्टी बनाया गया था।

  ईश्वर सिंह शर्मा के निधन के बाद उनके पुत्र अनुज शर्मा को गबन और अन्य कारणों से बर्खास्त करना पड़ा था। उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करानी पड़ी। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें