फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कंकरखेड़ा में पूर्व महिला प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Wed, 08 Jan 2025 04:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में पूर्व महिला प्रधान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी माैके से फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बुधवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां  कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड पर भोला गांव की पूर्व प्रधान बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि घर में घुसकर महिला को गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। घायल महिला को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं महिला की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

 

बाइक पर सवार होकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी में हुए कैद
जानकारी के अनुसार रोहटा रोड स्थित नारायण गार्डन कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश रोहटा रोड की तरफ फरार हो गए। दोनों बदमाश मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। सूचना पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

जबरन घर में घुसे बदमाश
जानी थाना क्षेत्र के भोला गांव निवासी सोहनवीरी(55) पत्नी यशपाल सिंह नारायण गार्डन कॉलोनी में 3 दिन पूर्व बेटी निशा पत्नी दीपक के घर पर आई थी। बुधवार को बच्चे व परिजन घर में मौजूद थे। इसी बीच एक बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे।

दोनों बदमाश जबरन घर में ऊपरी मंजिल पर घुस गए। जहां उन्होंने पूर्व प्रधान को गोली मार दी। घटना के बाद कमरे में चारों तरफ खून फैल गया। वहीं घर में मौजूद छोटे बच्चे दहशत में आ गए।

गंभीर अवस्था में परिजनों ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा का कहना है कि तीन टीमों को जांच के लिए लगा दिया गया है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें