उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के आवास पर आज पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे। यहां भराला समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने परतापुर बाईपास पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत किया गया। यहां से वह उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के आवास पर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिनेश शर्मा का गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया, जिसके बाद वह कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव नजदीक आ गए हैं, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटना है।