नगर निगम ने दिया था नोटिस
नगर निगम ने शासन के आदेश के बाद आबादी क्षेत्र से डेयरियां हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे। इसमें प्रवीण कुमार समेत सभी डेयरी संचालकों को डेयरी बंद करने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम की ओर से आवासीय क्षेत्र में पशु रखने से होने वाली समस्याओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।
23 अगस्त को डेयरी बंद कर पशु बाहर ले गए
नोटिस मिलने के बाद 23 अगस्त को प्रवीण कुमार ने संत विहार की आवासीय कॉलोनी में संचालित अपनी डेयरी बंद कर दी। इसके बाद पशुओं को आबादी क्षेत्र से बाहर ले जाया गया। अब कॉलोनी में उनकी डेयरी संचालित नहीं होगी।