फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: चोरों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक व एक सेंट्रो कार बरामद 

Sun, 08 Sep 2019 05:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पकड़े गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किठौर पुलिस ने शनिवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान चलकर दो चोरो को गिरफ्तार कर चोरो की निशानदेही पर चोरी की 5 बाइक व एक सेंट्रो कार बरामद की।वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली थी दो लोग चोरी की बाइक से महलवाला से किठौर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महल वाला रोड स्थित खलासी के पुल के निकट चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें: चालान कटा तो बाइक छोड़कर भागा इंस्पेक्टर, हेलमेट को लेकर लोग बना रहे ऐसे बहाने, नहीं रोक पाएंगे हंसी 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को महलवाला की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें चैकिंग कर रही पुलिस में रोकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार दोनों युवक पुलिस को देख बाइक मोड़ वापसी भागने लगे। 

यह भी पढ़ें: बागपत: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, भूसे के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को बाइक समेत दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की जिसमें आरोपियों ने पुलिस को बाइक और कार चोरी करना बताया।जिसमें पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर 5 बाइक  एक सेंट्रो कार बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोमिन पुत्र भूरे निवासी महलवाला तथा फरियाद उर्फ फरारी पुत्र सगीर निवासी मोहल्ला सलतींन किठौर बताया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें