फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गुरुग्राम में पांच बच्चों को बंधक बनाकर की हैवानियत, पेट्रोल डालकर जलाया-मां की मिन्नतों पर छोड़ा

Thu, 05 Feb 2026 02:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में सरिया चोरी के शक में पांच बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला गया और गर्म चम्मच से जलाया गया। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
crime - फोटो : crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन क्षेत्र में सोमवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। निर्माणाधीन भवन से सरिया चोरी के शक में पांच मासूम बच्चों को बंधक बनाकर उनके साथ बेरहमी की गई। आरोपियों ने बच्चों की पिटाई की, उनके निजी अंगों में पेट्रोल डाला और गर्म चम्मच से शरीर जलाया।

विज्ञापन


मां की मिन्नतों पर छोड़े गए बच्चे
पीड़ित बच्चों में से एक की मां जब तलाश करते हुए मौके पर पहुंची तो उसने आरोपियों से बच्चों को छोड़ने की गुहार लगाई। आसपास की महिलाओं के पहुंचने के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज की लेकिन बाद में बच्चों को छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: शादी में चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग, छत पर खड़ी युवती की गर्दन को चीरती हुई निकली गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार, छह नामजद
महिला की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नाथूपुर निवासी हरेंद्र और मेरठ निवासी फिरोज को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल छह आरोपियों को नामजद किया गया है।

पूछताछ में कबूली क्रूरता
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे निर्माण स्थल के पास बैठे थे और उन्हें चोरी का शक हुआ, जिसके बाद खेल रहे बच्चों को पकड़कर पीजी में ले जाकर प्रताड़ित किया गया।

मेडिकल जांच जारी
बच्चों की मेडिकल जांच कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें