प्राचीन सिक्के एसडीएम को सौंपता ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मवाना में ऐतिहासिक प्राचीन पक्का तालाब के पास सुरंग देखने के लिए आए व्यक्ति को पांच सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों को एसडीएम को सौंप दिया है। एसडीएम ने पुरातत्व विभाग को सूचना दी है, जो आकर इन सिक्कों की जांच करेगी।
जानकारी के अनुसार मवाना में रोडवेज बस स्टैंड के सामने ऐतिहासिक व प्राचीन पक्का तालाब है, जिसे शकुंतला तालाब के नाम से भी जाना जाता है। इस तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। तीन दिन पहले इस सलाम में सीढ़ियों के नीचे गुफा नुमा दिखाई दी थी, जिसे लोग सुरंग बता रहे थे।
हालांकि इसकी जांच पुरातत्व विभाग ने भी आकर की थी। प्रथम दृष्टया इसे पानी का स्रोत बताया था, जबकि शेष जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: IPL में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने सहारनपुर के मयंक, USA पहुंची मेरठ के गुड़ की मिठास
आज इसी गुफा को देखने के लिए हस्तिनापुर निवासी रणधीर सिंह आए थे। उनको गुफा के पास ही बाहर मिट्टी में पांच प्राचीन सिक्के पड़े मिले, जिनको रणधीर सिंह ने एसडीएम को सौंप दिया। एसडीएम अखिलेश यादव का कहना है कि इसकी जांच पुरातत्व विभाग की टीम आकर करेगी। उनको सूचना दे दी गई है।