फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खेल विश्वविद्यालय में पहली मेरिट जारी, जानें कैसे होगा एडमिशन और कौन से लगेंगे कागजात

Tue, 26 Aug 2025 11:56 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

विवि की वेबसाइट पर छात्र पहली मेरिट देख सकते हैं। 28 अगस्त को दूसरी मेरिट आएगी। पांच सीटें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। अनन्या श्रीवास्तव सर्वाधिक 116 अंक पाकर मेरिट लिस्ट में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
खेल विवि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए मेरिट जारी कर दी गई है। विवि की ओर से शारीरिक शिक्षा और खेल में स्नातक के लिए प्रवेश लिए जा रहे हैं, इसके लिए सोमवार को पहली मेरिट जारी की गई। विवि की ओर से पांच सीट राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए आरक्षित की गई थीं। इन पर खिलाड़ियों को सीधे प्रवेश दिया गया है। अन्य जिनका नाम मेरिट में शामिल है, वे 27 अगस्त तक फीस जमा करा सकते हैं। दूसरी मेरिट 28 को जारी होगी।
विज्ञापन

 

पहले सत्र में बीपीईएस यानी बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पाठ्यक्रम की शुरुआत खेल विवि में 29 अगस्त से होगी। प्रवेश के लिए जारी की गई मेरिट में पांच अभ्यर्थियों को सीधा प्रवेश दिया गया है। जिसमें अनन्या श्रीवास्तव सर्वाधिक 116 अंक पाकर मेरिट सूची में हर अभ्यर्थी से आगे है। इसके बाद कार्तिक सिरोही दूसरे, रामू तीसरे, वैदिक तोमर चौथे और लीजा तोमर पांचवें स्थान पर है। 
 

इसके अलावा सामान्य गैर आरक्षित वर्ग में 26, ओबीसी में 13, एससी-एसटी में 11 और ईडब्ल्यूएस वर्ग में चार अभ्यर्थियों को सूची में शामिल किया गया है। ईडब्ल्यूएस में एक सीट रिक्त है। खेल विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://sportsuniup.com पर अभ्यर्थी मेरिट देख सकते हैं। मेरिट के साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। कुलपति मेजर जनरल रि. दीप अहलावत ने कहा कि प्रवेश लेने में अभ्यर्थी समय का अनुपालन करें। पहली मेरिट में प्रवेश की समय सीमा के बाद विश्वविद्यालय की ओर से दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।
 

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
खेल विवि के रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के एडमिशन 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से आरंभ होंगे और 27 अगस्त को शाम पांच बजे तक चलेंगे। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को प्रथम सेमेस्टर की 7,000 रुपये शुल्क राशि (ऑनलाइन या नकद) जमा करनी होगी।
 

इन कागजात के साथ उनकी एक-एक छायाप्रति लाना अनिवार्य है
- 10वीं और 12वीं की अंकतालिक
- प्रवासन यानी माइग्रेशन प्रमाणपत्र
- अंतिम विद्यालय या संस्थान से प्राप्त चरित्र प्रमाणपत्र
- स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (टीसी)
- उत्तर प्रदेश निवास प्रमाणपत्र (डोमिसाइल)
- जाति या वर्ग प्रमाणपत्र
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाणपत्र 2025-26
- दिव्यांगजन के लिए प्रमाणपत्र
- भूतपूर्व सैनिक या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र
- खेल प्रमाणपत्र
- एंटी-रैगिंग शपथपत्र (छात्र व अभिभावक द्वारा)
- गैप-ईयर के लिए शपथपत्र
- पासपोर्ट आकार के दो नवीनतम फोटोग्राफ
 
विज्ञापन

मेरिट व प्रवेश का कार्यक्रम
पहली मेरिट सूची के अभ्यर्थियों के फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 27 अगस्त
दूसरी मेरिट सूची : 28 अगस्त
पहले सत्र 2025-26 का शुभारंभ : 29 अगस्त खेल दिवस
दूसरी मेरिट सूची के अभ्यर्थियों के फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 30 अगस्त
अभ्यर्थियों के पहुंचने पर रिक्त सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि : 01 सितंबर
अंतिम मेरिट सूची : 02 सितंबर
अंतिम मेरिट सूची के अभ्यर्थियों के फीस जमा करने की
अंतिम तिथि : 03-04 सितंबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें