आगरा में एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम को एक करोड़ रुपये की रिश्वत ऑफर करने के आरोपी दवा कारोबारी हिमांशु अग्रवाल को सोमवार को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अभिषेक उपाध्याय ने उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी से बरामद एक करोड़ रुपये आगरा कोषागार में जमा कराने के आदेश दिए गए।