फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: न्यूटिमा प्रकरण में सपा विधायक अतुल प्रधान को पहले दी क्लीन चिट, फिर चार्जशीट लगाई

Sun, 19 Nov 2023 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

न्यूटिमा हॉस्पिटल प्रकरण में समाजवादी पार्टी के सरधना से विधायक अतुल प्रधान की मुश्किले थम नहीं रही हैं। मामले में जहां पहले पुलिस ने सपा विधायक को क्लीन चिट दे दी थी वहीं अब फिर से चार्जशीट लगाई है।
विज्ञापन
सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूटिमा हॉस्पिटल प्रकरण में मेडिकल थाना पुलिस ने सरधना विधायक अतुल प्रधान को क्लीन चिट दे दी। मामले के विवेचक को विधायक के खिलाफ गाली-गलौज व धमकाने के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो अंतिम रिपोर्ट को निरस्त कर दोबारा जांच कराई गई और विधायक के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई।

विज्ञापन


दौराला क्षेत्र के मवीमीरा गांव निवासी जितेंद्र की नवजात पुत्री सोनम का गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल में कई दिनों तक इलाज चला था। सात नवंबर को डॉक्टर ने उसकी छुट्टी कर दी थी। इलाज के बिल को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें:  IND vs AUS Final: वेस्ट यूपी में बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे फाइनल टक्कर, भारत की जीत के लिए प्रार्थना-दुआएं जारी

विज्ञापन

सरधना विधायक अतुल प्रधान समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए। तब मौके पर काफी हंगामा हुआ। अस्पताल प्रबंधन का आरोप था कि विधायक और उनके समर्थकों ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ को डराया, धमकाया और पीटने की धमकी दी। विधायक और नवजात के परिजन बिना बिल दिए ही अस्पताल से चले गए। इस घटना से अस्पताल का स्टाफ और बाकी मरीज दहशत में आ गए।

अस्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज केहर सिंह की तरफ से विधायक अतुल प्रधान और नवजात के पिता जितेंद्र, चाचा और दादा समेत करीब 44 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच मेडिकल चौकी प्रभारी को सौंपी गई थी। मामले ने तूल पकड़ लिया और न्यूटिमा अस्पताल प्रबंधन के पक्ष में आईएमए आ गया।

यह भी पढ़ें:  Mohammed Shami: फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मैच से पहले मोहम्मद शमी के लिए बड़ा गिफ्ट, इस सांसद ने दी खास सौगात
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस कर अतुल प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। दूसरी ओर विधायक ने चेतावनी दी थी कि मरीज के परिजनों की तहरीर पर यदि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह अनशन करेंगे। इस मुद्दे पर अतुल प्रधान को किसान संगठनों और राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिला था।

10 नवंबर को विधायक ने कलक्ट्रेट में समर्थकों के साथ धरना दिया था। तीन दिन में मुकदमा खत्म न करने पर आमरण अनशन पर बैठने की एलान किया था। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि विवेचक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। सीसीटीवी फुटेज में आवाज नहीं थी। अंतिम रिपोर्ट को निरस्त कर दोबारा जांच कराई गई। विधायक के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच अभी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें