शिवम तोमर अपने साथी के साथ वहां से चला गया और पांच मिनट बाद फिर अपने साथी के साथ स्कूटी से वहां पहुंच गया। उस समय सोनू पड़ोसी ओंकार की परचून की दुकान पर बाहर खड़े हुए थे। आरोप है कि शिवम और उसके साथी ने सोनू पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिसमें एक गोली सोनू के हाथ में लग गई। वहीं परचून दुकानदार ओंकार के पैर और उनकी पत्नी की जांघ में गोली लग गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सोनू को भीड़ से छीन कर थाने ले आई। आरोपी से पूछताछ के बाद गोली चलाने का कारण स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें: अखाड़ा बना सदन: अफसरों पर फेंकीं बोतलें, अफसरों ने एसपी सिटी ऑफिस में घुसकर बचाई जान, देखें तस्वीरें
गोली लगने से घायल तीनों लोगों समेत शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि शिवम भीड़ की पिटाई से घायल हो गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर गंगानगर राजपाल सिंह का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।