फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: चरस देने से मना करने पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, दंपती समेत तीन घायल, दबोचा गया एक आरोपी

Thu, 20 Oct 2022 01:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

चरस देने से मना करने पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। गोली लगने से दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
गोली लगने से दंपती घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गंगानगर के कसेरू बक्सर में चरस खरीदने आए गढ़ निवासी शिवम तोमर और उसके दोस्त ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें दुकानदार ओंकार व उनकी पत्नी लक्ष्मी समेत तीन लोगों को गोली लग गई। वहीं गोलियों की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई और उन्होंने घेराबंदी कर शिवम को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने शिवम की जमकर धुनाई की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवम तोमर गंगानगर में अपने नाना के पास रहता है। वह अपने दोस्त के साथ कसेरू बक्सर स्थित गुर्जर चौक के पास टेंपो चालक सोनू के पास घर गया और उनसे चरस मांगने लगा। जिस पर सोनू ने उसको खरी-खोटी सुना दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वहीं आसपास के लोगों ने मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नाव हादसा: 15 जिंदगियों को डूबता देख गंगा में उतर गए हरीश-सतपाल, सामने मौत को देख कांप उठे थे लोग

विज्ञापन

शिवम तोमर अपने साथी के साथ वहां से चला गया और पांच मिनट बाद फिर अपने साथी के साथ स्कूटी से वहां पहुंच गया। उस समय सोनू पड़ोसी ओंकार की परचून की दुकान पर बाहर खड़े हुए थे। आरोप है कि शिवम और उसके साथी ने सोनू पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिसमें एक गोली सोनू के हाथ में लग गई। वहीं परचून दुकानदार ओंकार के पैर और उनकी पत्नी की जांघ में गोली लग गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सोनू को भीड़ से छीन कर थाने ले आई। आरोपी से पूछताछ के बाद गोली चलाने का कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें: अखाड़ा बना सदन: अफसरों पर फेंकीं बोतलें, अफसरों ने एसपी सिटी ऑफिस में घुसकर बचाई जान, देखें तस्वीरें

गोली लगने से घायल तीनों लोगों समेत शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि शिवम भीड़ की पिटाई से घायल हो गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर गंगानगर राजपाल सिंह का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें