फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: मखदूमपर मेले में वर्चस्व को लेकर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, घायल कोशिंद्र की मौत, दो गंभीर

Tue, 08 Nov 2022 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मखदुमपुर गंगा मेले में सोमवार रात जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। दो लोगों को गोली लगी है जिसमें एक की आज सुबह मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति भी संघर्ष में घायल हुआ है,जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मखदुमपुर गंगा मेले में सोमवार रात फायरिंग हो गई हैं। जिसमें दो लोगों को गोली लगी। इसकी जानकारी लगते ही मेले में भगदड़ मच गई। एसपी देहात ने घायलों को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस फोर्स मेले में पहुंच गया। पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस का दावा है कि गोली लगने से घायल अलीपुर मोरना, हस्तिनापुर निवासी कोशिंद्र से खुद ही गोली चली है। पुलिस पूरी मामले की जांच करने में जुटी है। वहीं अस्पताल में भर्ती घायल कोशिंद्र की मंगलवार सुबह मौत हो गई। दो का अस्पताल में उपचार चल रहा है। संघर्ष में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो पक्ष में वर्चस्व को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। जिसमें दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पक्ष के युवक पर हमला करने की फिराक में थे। कई दिनों से कोशिंद्र की मुखबरी की जा रही थी। कोशिंद्र के परिजनों ने बताया कि कोशिंद्र के दादा की मौत हो गई थी।

 

वह गांव के कुछ युवकों के साथ सोमवार की शाम करीब पांच बजे घर से मखदुमपुर गंगा घाट पर दीपदान के लिए गया हुआ था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के राहुल, अनिल, सुमित समेत कई लोग भी मेले में पहुंच गए। तभी दोनो के बीच कई राउंड गोलियां चली। जिसमें 6 गोली कोशिंद्र को लगनी बताई गईं। उसके साथ उसका एक साथी गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हुआ।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ पुलिस की 24 टीमों ने दिन निकलते ही धड़ाधड़ खटखटाए 300 अपराधियों के दरवाजे, ये है पूरा मामला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दूसरे पक्ष का अकबरपुर गढ़ी निवासी को भी  गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कोशिंद्र की मौत हो गई है। मेले में हुई इस वारदात से देर रात मेले में भगदड़ मच गई थी। कोशिंद्र के गांव के लोग रात में ही लौटना शुरू हो गए थे।
 
मखदुमपुर गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। सुरक्षा मद्देनजर मेले में पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात है। एसपी देहात और सीओ मवाना ने वहां पर कैंप लगाया हुआ है। सोमवार रात करीब 10:30 बजे मेले में गोलियां चलने की सूचना पर पुलिस दौड़ी। करीब 30 मिनट बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: Ganga Snan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर बिजनौर में आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
 
पुलिस ने बताया कि अलीपुर मोरना निवासी कोशिंद्र के पेट में और कार्तिक के हाथ में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने दोनों घायलों को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। कोशिंद्र की हालात गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया।
 
मेले में गोली लगने की जानकारी लगते ही श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। श्रद्धालुओं को पुलिस ने समझाना शुरू कर दिया। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि मौके पर जाकर जांच की। जिसमें पता चला कि कोशिंद्र से ही गोली चली है। जिसमें वह घायल हुआ था। कोशिंद्र के खिलाफ मवाना, हस्तिनापुर समेत कई थाने में मुकदमे दर्ज है। पुलिस जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें