दम घुटने से पिता-बेटी की मौत
इस दर्दनाक हादसे में रोहटा निवासी सागर और उसकी आठ वर्षीय बेटी शिवानी उर्फ लाली की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। बताया गया कि आग लगने के दौरान दोनों परिवार एक कमरे में इकट्ठा हो गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आग सीधे कमरे तक नहीं पहुंची, लेकिन धुएं के कारण सभी लोग बेहोश हो गए।
लाखों का सामान जलकर राख
अग्निकांड में मकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। बुधवार को मौके पर पहुंचे विधायक अतुल प्रधान ने मकान का ताला खुलवाकर पूरे घर का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया और प्रशासन से भी राहत दिलाने की बात कही।