फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शॉर्ट सर्किट से मकान और पावरलूम कारखाने में आग, रस्सी से सहारे नीचे उतारे गए आग में फंसे दो परिवार

Fri, 09 May 2025 08:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आस मोहम्मद का आशियाना कॉलोनी में पावरलूम कारखाना और मकान है, जिसमें आग लग गई। पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बचाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
धू-धू कर जलती आग और उसे बुझाती फायर ब्रिगेड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहिया नगर की आशियाना कॉलोनी में आस मोहम्मद के पावरलूम कारखाने और मकान में आग लग गई। ऊपर की दो मंजिलों पर रह रहे परिवार के सदस्य फंस गए। फायर ब्रिगेड ने आकर उन्हें रस्सी और सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। 
विज्ञापन

 

आस मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उनके तीन मंजिला मकान में प्रथम तल पर पावरलूम का कारखाना है। दूसरी व तीसरी मंजिल पर बेटे बिलाल व फरमान अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक से आग लग गई, जो कि कारखाने तक भी फैल गई।  
 

कुछ देर में आग में विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची लपटें देखकर घर में मौजूद परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर कारखाने में काम कर रहे मजदूर व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे परिवार के सदस्यों को रस्सी व सीढ़ी के सहारे नीचे उतारकर बचाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। परिजनों के अनुसार घर व कारखाने में आग लगने से लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्राम सिंह का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें