फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौ स्वर्ण पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में चल रही 61वीं यूपी राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लखनऊ में चल रही 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने कुल 9 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 12 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य पदक के साथ वाराणसी की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 67 जिलों के 1459 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने 135 स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। तीसरे दिन प्रतियोगिता में मेरठ की गौरवी लांबा ने शॉटपुट में 11.15 मीटर की दूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वहीं अंडर 20 में ऊंची कूद में शिवांगी चाघघैधरी ने 1.49 मीटर की कूद लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। आयोजन सचिव अनु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के अंत में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव नरेंद्र कुमार व अन्य सदस्यों की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 23 से 27 अक्तूबर तक चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण पदक के साथ वाराणसी पहले स्थान प र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें